शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जसराजपुर की रहने वाली नीतू ने अपने पति की प्रताडऩा से दो दिन पहले एक कुएं में कूंदकर अपने आपको को बचाया। जिसके बाद उसके पति मनोज कोली ने अपनी पत्नी के गुम हो जाने की सूचना पुलिस को दी, लेकिन कल नीतू के पिता ने मनोज पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके दामाद ने ही उसकी पुत्री को कुएं में धकेला था। जिसकी जांच करने में पुलिस जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दो दिन पहले नीतू अपने घर से गायब हो गई थी जिसकी रिपोर्ट उसके पति ने सिरसौद थाने में गुम होने की दर्ज कराई थी, लेकिन कल शाम नीतू के पिता रमेश कोली अपनी पुत्री को जिला चिकित्सालय लाए और उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसके बाद नीतू के पिता रमेश ने अपने दामाद पर नीतू को कुएं में धक्का देने का आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कोई भी कायमी नहीं की है और जांच के बाद उचित कार्यवाही करेगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।