शिवपुरी. रविवार के दिन बदरवास कस्बे में हुई मोटरसाईकिल और ट्रक के बीच हुई दुर्घटना में घायल हुए मोटरसाईकिल सवार कुलदीप पुत्र गोविन्द सिंह निवासी मुढ़ेरी थाना देहात की दौराने इलाज ग्वालियर में मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक बादाम सिंह निवासी मुढ़ेरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 33 एमएच 0218 पर सवार होकर कोलारस से बिजरौनी ग्राम रिश्तेदारी में जा रहे थे। बदरवास के नजदीक उनकी मोटरसाईकिल में सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीए 5909 के चालक ने टक्कर मारी जिससे मोटरसाईकिल पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।