शिवपुरी. फिजीकल थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले सईसुपरा क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक महिला ने पति से विवाद के चलते घर में कमरा बंद कर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस संबंध में पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामला विवेचना में ले लिया है। वहीं मृतका के पति को पूछताछ के लिए पुलिस थाना फिजीकल बुलाकर पूछताछ की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक यह ज्ञात नहीं हो सका कि आखिर पति-पत्नी में किन कारणों के चलते ऐसा विवाद हुआ कि विवाहित ने आनन फानन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुासर फिजीकल क्षेत्र निवासी सईसपुरा क्षेत्र में विवाहिता पूनम पत्नी सतीश खटीक उम्र 30 वर्ष ने आज अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार पति से विवाद के बाद पत्नी नेे फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि पूनम और उसके पति सतीश खटीक के संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था और जब भी दोनों के बीच झगड़ा होता तब पूनम यह कहकर अपने कमरे में कैद हो जाती थी कि वह फांसी लगा रही है लेकिन जब पति उसकी मनुहार करता तो वह मान जाती। वहीं बताया गया है कि बीती रात्रि को भी दोनों के मध्य विवाद हुआ और जान से मरने की धमकी देकर पूनम अपने कमरे में चली गई। पति ने सोचा कि वह सुबह तक शांत हो जाएगी क्योंकि मरने की धमकी तो वह अक्सर देती थी। लेकिन आज सुबह जब पूनम अपने कमरे से बाहर नहीें निकली तो उसके पति ने कमरे में झांक कर देखा तो पाया कि वह फांसी के फंदे पर झूल रही थी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।