शिवपुरी। वार्ड क्रमांक 17 के निवासियों ने वहां निवासरत पोहरी टीआई शंभू सिंह जाट के कथित अतिक्रमण की शिकायत की है। उनके आवेदन पर पार्षद बबीता शर्मा ने कार्रवाई करते हुए सीएमओ से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
सीएमओ द्धिवेदी को लिखे पत्र में पार्षद बबीता अन्नी शर्मा ने कहा है कि नगरपालिका की अनुमति के बिना श्री जाट ने पद का दुरूपयोग करते हुए वाउण्ड्रीवॉल का निर्माण कर लिया है जिससे तीनो रास्तों पर अतिक्रमण किया गया है।
वाउण्ड्रीवॉल की गुणवत्ता अत्यंत घटिया होने से एक ओर की दीवार ढह गई है जिससे बिजली का खम्बा तथा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। शेष दो तरफ की दीवारों के गिरने से कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। बताया जाता है कि पार्षद की शिकायत पर सीएमओ ने अतिक्रामक जाट के विरूद्ध नोटिस जारी कर दिया है और उनसे अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।