यूपी की अवैध शराब पिछोर में बरामद

0
शिवपुरी। करैरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हिम्मतपुर सुजावनी रोड पर एक मारूति कार की चैंकिग के दौरान उसमें से अवैध शराब बरामद की ली है। मारूति कार क्रमांक डीएल 1 सीडी 5594 से 300 पाव देशी शराब भरे हुए और 3000 ढक्कन बरामद किए।


पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रमोद राय पुत्र रमेशचंद निवासी कोटखेरा झांसी ने बताया कि उक्त शराब झांसी से आनंद राय द्वारा छितीपुर में कल्ला राय को देने के लिए भेजी गई है। पुलिस ने आरोपी प्रमोद राय को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी कल्ला राय निवासी छितीपुर दिनारा फरार बताया जा रहा है। 

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि झांसी यूपी से पिछोर के लिए अवैध शराब लेकर एक मारूति कार आ रही है। इस सूचना पर बीपी सिंह जाट तथा आरक्षक चरण सिंह, नारायण सिंह, सैनिक, ब्रजेश और राकेश ने चैङ्क्षकग शुरू कर दी और मारूति कार से 6 पेटी शराब देश प्लेन तथा 2 हजार एमपी एक्साईज तथा 1 हजार यूपी एक्साईज की सील लगे कुल 3 हजार ढक्कन बरामद किए गए।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!