साहब मेरा पति शराबी है, उसने दूसरी रख ली है

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जन सुनवाई में  एसपी आरपी सिंह के समक्ष अपने पति से दुखी एक आदिवासी महिला ने फरियाद की।  उसकी कहानी सुनकर एसपी सिंह द्रवित हो उठे। 35 वर्षीय ललिता पत्नी संजय आदिवासी यह कहते कहते विलख विलख कर रो पड़ी कि उसके पति ने न केवल दूसरी शादी कर ली है। बल्कि उसके बच्चों को भी उससे छिना लिया है।


 
एसपी ने पूरा मामला महिला डेस्क को भेजकर प्रताडि़ता को आश्वस्त किया है कि उसके साथ न्याय किया जाऐगा। महिला ललिता आदिवासी ने बताया कि वह बांसगढ करैरा की रहने वाली है और उसकी ससुराल भितरबार में है। उसका विवाह पांच वर्ष पूर्व संजय आदिवासी के साथ हुआ था और उसके दो बच्चे काजल उम्र तीन वर्ष और वर्षा एक वर्ष है। जबकि एक बच्चा पेट में है और वह गर्भवती है। 

महिला का कहना है कि उसका पति मजदूर है और उससे भी मजदूरी कराता है। उसकी मजदूरी के पैसे वह छीन लेता है और शराब में उड़ा देता है। जब एक दिन उसने अपने पति को शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उसने उसकी मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। उसके बच्चे भी उससे छीन लिए। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी थी। बताया जाता है कि संजय की मां रामश्री ने अपने पुत्र संजय की दूसरी शादी कर दी है। ललिता ने बताया कि उसके पति के साथ साथ उसका पिता करण आदिवासी भी शराबी है। एसपी के पास ललिता को उसका दादा नत्थू लेकर आया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!