खड़े ट्रक में जा घुसा दूसरा ट्रक, एक घायल

shailendra gupta
0
शिवपुरी/कोलारस। जिले के कोलारस क्षेत्र में ग्राम पूरनखेड़ी के समीप एक अनियंत्रित रूप से चले आ रहे ट्रक ने रोड़ किनारे खड़े दूसरे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे इन ट्रकों की आपसी भिड़ंत में क्लीनर का पैर टूट गया और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक आर.जे.11 सी.ए.2803 का चालक धर्मजीत सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह कंषाना निवासी टांग बसई   बड़ी तीव्र गति से वाहन को चला रहा था जब यह ट्रक ग्राम पूरनखेड़ी के समीप आ ही रहा था कि तभी चालक धर्मजीत का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और उसने ग्राम पूरनखेड़ी में रोड़ किनारे खड़े ट्रक क्रमांक एच आर 55 ए 5896 में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे इस ट्रक क्रमांक आर जे 11 सीए 2803 का क्लीनर सुरेश पुत्र भोगी गुर्जर निवासी ग्राम मोरोली जिला धौलपुर का दुर्घटना में पैर टूटा गया वहीं उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। जिसे तुरंत उपचार के लिए जिला चिकित्सालय शिवपुरी रैफर किया गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!