जनरल स्टोर की दुकान पर चोरों का धावा, हजारों का माल पार

shailendra gupta
0
शिवपुरी/पोहरी। जिले के पोहरी क्षेत्र में सब्जी मण्डी के पास बीती रात्रि चोरों ने बेहद सुरक्षित मोबाइल और जनरल स्टोर की दुकान पर धाबा बोलकर 70 हजार रूपये के माल पर हाथ साफ किया। चोरी गए सामान में 50 हजार रूपये मूल्य के एराइज, विनकॉम और मैक्स कंपनी के मोबाइल और 20 हजार रूपये का जनरल स्टोर तथा स्टेशनरी का सामान शामिल है। पोहरी के व्यस्ततम क्षेत्र में हुई इस चोरी से पुलिस गश्त व्यवस्था की पोल खुल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सब्जी मण्डी के नजदीक मैन चौराहे पर अमित मित्तल पुत्र रामसेवक मित्तल की जनरल स्टोर और मोबाइल की दुकान है। दुकान के पिछवाड़े गोदाम बना हुआ है जिससे पीछे से यह दुकान काफी सुरक्षित है, लेकिन चोरों ने रेकी कर पहले गोदाम का ताला तोड़कर उसमें प्रवेश किया और फिर गोदाम से दुकान के पीछे लगी प्लाई काटी और फिर इत्मिनान से दुकान में प्रवेश किया। 

आज सुबह जब दुकान संचालक दुकान में आया तो मुख्य दरबाजा सुरक्षित मिला, लेकिन जब वह दुकान में घुसा तो पूरी दुकान का सामान अस्तव्यस्त था और वह समझ गया कि गोदाम में से घुसकर चोरों ने उसकी दुकान को निशाना बना लिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!