हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बालिका ने लगाई फांसी

shailendra gupta
0
शिवपुरी. शहर की फिजीकल चौकी के अंतर्गत आने वाले हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बीती रात्रि एक बालिका अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बालिका ने यह कदम क्यों उठाया इसके कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। वहीं पुलिस ने बालिका के फंासी लगाकर आत्महत्या करने का मामला पंजीबद्ध करते हुए मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार फरियादी चन्द्रशेखर माथुर की 26 वर्षीय पुत्री कु. ज्योति माथुर अपनी बहिन के साथ रात्रि 12 बजे तक पढ़ाई करने के पश्चात दूसरे कमरे में सोने की कहकर चली। लेकिन सुबह देर तक कमरे के गेट न खुलने के कारण परिजनों ने ज्योति को आवाज देकर जगाने का प्रयास किया लेकिन उसका कोई उत्तर नहीं मिला जिस पर उन्होंने कमरे का दरबाजा तोड़ कर देखा ज्योति रस्सी से झुलती मिली।  जिस पर परिजनों द्वारा तुरंत फिजीकल चौकी को सूचित कर शव का पीएम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। सूत्रों का कहना है कि मृतिका द्वारा अपने हाथ से लिखा हुआ एक सोसाईट नोट भी छोड़ा गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!