शिवपुरी- जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने मारौरा गांव के पास बीती रात्रि को मोटर साईकिल पर सवार होकर अपने गांव बनवारीपुरा जा रहे पति पत्नि की एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण पास ही बने एक गड्डे में जा गिरे जिससे पति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि पत्नि गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रलोक पुत्र मटरे प्रजापति उम्र 25 साल निवासी बनवारीपुरा अपनी पत्नि ममता उसके मायके सेसई से अपनी मोटर साईकिल पर बिठाकर बनवारीपुरा जा रहा था तभी मारोरा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे पास ही बने एक गड्डे में जा गिरे जिससे दोनो लोग रात भर उसी गड्डे डले इस बात आज सुबह राहगीरों द्वारा पुलिस को दी जिस पर सिरसौद पुलिस द्वारा घायल ममता को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं त्रलोक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।