अम्मा अपने गांव गई थी, चोर ले गई सुहाग का सामान

shailendra gupta
0
शिवपुरी-घर को सूना छोडऩा फरियादी शीलाबाई पत्नी अयोध्याप्रसाद पाठक उम्र 60 वर्ष निवासी करैरा को महंगा पड़ गया। चोरों ने उसके सूने घर का ताला तोड़कर 26 हजार रूपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान में चांदी की विछुआ, पायल, अंगूठी आदि शामिल हैं।


पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी कल रात अपने गांव खदरावनी गए थे। इसी का चोरों ने फायदा उठाकर घर को साफ कर दिया। आज सुबह जब वह लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध भादवि की धारा 457 और 380 का मामला दर्ज किया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!