शिवि पांडे रोलर स्केटिंग में दूसरी बार फस्र्ट

shailendra gupta
0
शिवपुरी-इसे खेल के प्रति रूचि ही कहेंगे कि प्रतिदिन की कड़ी मेहनत और लगनशीलता के चलते शिवपुरी की एक छोटी नन्हीं सी बालिका कुं.शिवी पुत्री श्रीमती मीना पाण्डे ने द्वितीय बार संभागी स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शिवपुरी जिले का नाम रोशन किया है। जहां इस बालिका ने इस प्रतियोगिता में दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यहां बताना होगा कि कुं.शिवी पाण्डे शिवपुरी वर्मा कॉलोनी में निवासी श्रीमती मीना पाण्डे जो गृहिणी है की 10 वर्षीय पुत्री है। कुं.शिवी के बारे में उनकी मॉं श्रीमती मीना पाण्डे ने बताया कि शिवी की शुरू से ही रोलर स्केटिंग में रूचि को देखते हुए उसे वीर सावरकर पार्क में दीपक जायसवाल रोलर स्केटिंग प्रशिक्षक एवं सावरकर पार्क की देखरेख कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता छत्रपाल सिंह गुर्जर के सानिध्य में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिदिन सायंकाल 4 बजे से 6 बजे तक के दो घंटे के परिश्रम ने कुं.शिवी की सफलता में चार चांद लगा दिए। जहां ग्वालियर में आयोजित संभाग स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में कुं.शिवी ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए द्वितीय बार संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
 
कुं.शिवी की इस सफलता ने ग्वालियर की इस प्रतियोगिता में शिवपुरी का परचम फहराकर नया इतिहास रचा है। कुं.शिवी की इस सफलता पर गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी पड़ौरा के प्रबंधक संत बाबा हाकिम सिंह ने दूरभाष पर अपनी शुभकामनाऐं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं शिवपुरी का नाम रोशन करने वाली कुं.शिवी की इस सफलता पर बधाई देने वालों में उनके प्रशिक्षक दीपक जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी छत्रपाल सिंह गुर्जर, अब्दुल रफीक खान अप्पल, सफदर बेग मिर्जा, जकी खान, चन्द्रशेखर शर्मा, पदम चौकसे, सतीश श्रीवास्तव, बॉबी कक्का, आनंद सिंह, अभिषेक सक्सैना, वासित अली, पत्रकार वीरेन्द्र माथुर, मणिकांत शर्मा, राजू यादव, रशीद खान गुड्डू, अशोक सम्राट, ललित मुदगल, अशरफ कुर्रेशी छोटे आदि सहित परिजन व मित्रगण शामिल है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!