शिवपुरी-जिले के मायापुर पुलिस ने पडौरा से अपहृत नाबालिग युवती प्रेमा (परिवर्तित नाम) को राजस्थान के बारां जिले के कैलवाडा गांव से कल बरामद कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी जगत सिंह को भी गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा आरोपी करण लोधी फरार बताया जाता है। दोनो आरोपी रिश्ते में साले और बहनोई है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र भागीरथ लोधी निवासी पडोरा ने थाने में रिपोर्ट की थी कि उसकी बहन प्रेमा को दो ड्राईवर जो कि आपस में साले बहनोई है भगाकर ले गए है। इस पर पुलिस ने नाबालिग युवती के अपहरण के आरोप में मामला दर्ज किया। पुलिस को कल मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपियों के साथ युवती शिवपुरी में देखी गई है। इस सूचना पर पुलिस जब शिवपुरी आई तो मुखबिर ने जानकारी दी कि आरोपीगण तथा अपहृत युवती कैलवाडा में है।
इस सूचना पर थाना प्रभारी खान, आरक्षक कल्याण, विपिन, अशोक पाठक और अवधेश शर्मा की टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए कैलवाडा के मकान पर छापा डाला तो युवती बरामद कर ली गई और एक आरोपी जगत सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरा करण लोधी फरार है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि युवती के साथ बलात्कार हुआ है अथवा नहीं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।