शिवपुरी- जिले के करैरा में दुर्घटना में घायल युवक दीपक पुत्र मुन्नालाल कोली उम्र 29 वर्ष निवासी करैरा की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 304 ए का मामला कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दो दिन पहले राईन मार्केट करैरा इलाके में झांसी की तरफ से सिल्लारपुर करैरा जब मृतक दीपक अपनी मोटर साईकिल से जा रहा तो अज्ञात ट्रक ने उसकी मोटर साईकिल में जोरदार टक्कर मार दी और भाग निकला। गंभीर हालत में दीपक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।