शिवपुरी- जिले के कोलारस अनुविभाग के अन्तर्गत आने वाले रन्नौद थाना पुलिस ने मुखविर की सूचना पर 15 वर्ष से फरार चले आ रहे एक स्थाई वारंटी को पकडऩे में सफलता हांसिल की है।
रन्नौद थानाप्रभारी नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि मुखविर द्वारा सूचना मिली की सोहन सिंह उर्फ सुआ उर्फ सोना उर्फ पहलवान पुत्र जयराम लोधी उम्र 50 वर्ष निवासी पांडेपुर थाना रन्नौद जोकि कई अपराधों में पिछले लम्बे समय से फरार चला आ रहा था वह वर्तमान में पांडेपुर गांव में ही देखा गया है। मुखविर द्वारा मिली सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने बताये गये स्थान की घेराबंदी कर गांव से सोहन लोधी को धरदबोचा। पकड़ा गया बदमास चोरी लूट हत्या अवैध रूप से शस्त्र धारण करने के मामलों में पिछले करीब पन्द्रह वर्षों से फरार चला आ रहा था। रन्नौद पुलिस ने इसके खिलाफ 110 का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से इसे जेल भेज दिया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।