आदिवासियों के वोट नहीं दिलाए तो टांगे तोड़ दीं

shailendra gupta
0
शिवपुरी- जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र में कल शाम चुनावी रंजिश को लेकर आरोपीगण ने एक युवक को पीटपीटकर मरणासन्न स्थिति में पहुंचा दिया। युवक सुगरसिंह पुत्र दिलीप यादव उम्र 26 वर्ष निवासी सरखंडी के दोनो पैरों में फेक्चर है और लाठियों से उसके पैर तोड़ दिए गए। पुलिस ने आरोपीगण शिवकुमार, धर्मेन्द्र,रामकुमार, राजू, बल्ली यादव, मुकेश यादव, राकेश यादव और भरत रावत के विरूद्ध भादवि की धारा 147, 148, 149, 342, 323, 294 और 506 बी के तहत मामला कायम कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पक्ष के पिता जगदीश रावत पूर्व सरपंच है। सरपंच पद के चुनाव में फरियादी सुगर ङ्क्षसह जगदीश के साथ था। उसने जगदीश को भरोसा दिलाया था कि वह आदिवासियों के वोट उन्हें दिलायेगा लेकिन जब आदिवासियों के वोट जगदीश रावत को नहीं मिले तो उन्हें शक हुआ कि सुगरसिंह ने विरोधी पार्टी के साथ मिलकर उनसे धोखा किया है। इसी से खुन्नस खाकर आरोपीगणों ने कल फरियादी सुगरसिंह को उसके  घर से उठाया और राजघाट ले गए जहां कमरे में बंद कर लाठी और डण्डों से उसकी बुरी तरह मारपीट की।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!