शिवपुरी-बामौरकला थाना क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय में जुआ खेलते पुलिस ने तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि भगदड़ में तीन जुआरी फरार हो गये। पुलिस ने गिरफ्तार जुआरी नंदलाल अहिरवार पुत्र निरपत अहिरवार निवासी बामौर, ब्रजकिशोर पुत्र रामकिशोर तिवारी ग्राम नदावन और राजा भैया पुत्र द्रग सिंह यादव निवासी नदावन से 9070 रूपये बरामद कर लिये है।
पुलिस अधीक्षक आरपीसिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि बामौरकला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्कूल में पेड़ के नीचे कुछ जुआरी जुआ खेल रहे है। इस पर पुलिस ने छापा मार कर तीन जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।