पेयजल को लेकर विवाद, महिला घायल

shailendra gupta
0
शिवपुरी- शहर में बढ़ते जल संकट के क्रम में बीती रात्रि पानी को लेकर हुए संघर्ष में एक महिला नीतू झा पत्नी रामश्री झा की लाठियों और डण्डों से मारपीट कर दी गई। महिला की रिपोर्ट पर आरोपीगण ओमप्रकाश धाकड़, रामश्री धाकड़, ज्योति धाकड़ और विक्की धाकड़ की विरूद्ध भादवि की धारा 294, 451,323 और 506 बी का मामला कायम कर लिया गया है।

घटना वाईपास के नजदीक खण्डेलवाल फैक्ट्री के पीछे की है। इस कॉलोनी में पेयजल संकट भयंकर है और इस कारण वार्डवासियों को पेयजल सुलभ कराने हेतु टेकर से पानी आया था। पानी से भरे टेंकर को देखकर झा और धाकड़ परिवार में उसे अपने घर के पास खड़ा करवाने के लिए विवाद हो गया और इस विवाद में देखते ही देखते आरोपीगणों ओमप्रकाश, रामश्री आदि ने नीतू झा पर हमला बोल दिया और उसे बुरी तरह से धुन दिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!