शिवपुरी-करैरा में चोरी की बढ़ती घटनाओं के क्रम में बीती रात अज्ञात चोरों ने वार्ड क्रमांक 37 में रहने वाले शहजाद पुत्र खलील खां उम्र 66 वर्ष के मकान में ताला तोड़कर 7 हजार रूपये नगदी तथा 3 हजार रूपये के चांदी के आभूषण चुरा लिए।
पुलिस में फरियादी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करा दिया है। बताया जाता है कि गर्मी होने के कारण फरियादी शहजाद और उनका परिवार छत पर सो रहा था और नीचे का उनका मकान पूरी तरह खाली था। इसी का चोरों ने फायदा उठाया और सूने घर का ताला तोड़कर माल पर हाथ साफ कर लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।