शिवपुरी-कांग्रेस पार्टी शिवपुरी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व.लाल साहब यादव के निधन पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी शोक संवेदना प्रकट करने उनके निवास बदरवास पहुंचे।
जहां श्री सिंह ने परिजनों ने भेंट करने से पूर्व स्व.लाल साहब यादव के चित्र पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात परिजनों से मिले और उन्हें दु:ख की इस घड़ी में सहन शक्ति की ईश्वर से प्रार्थना की साथ ही परिजनों को हर समय सहयोग की बात श्री सिंह ने कही। स्व.लाल साहब यादव को शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ इस अवसर पर कांग्रेस नता बैजनाथ सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष आजाद वर्मा, शिशुपाल सिंह यादव, महेन्द्र सिंह यादव, नरेन्द्र सिंह यादव, प्रकाशचंद झा, विजय सिंह चौहान दाऊ पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत, श्रीप्रकाश शर्मा आदि भी मौजूद थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।