शिवपुरी। जिले के बदरबास थाना क्षेत्र में एबी रोड पर अटलपुर के पास कल दोपहर ट्रक और मोटरसायकिल की भिड़ंत में दुपहिया वाहन पर सवार महिला रूकमणी पत्नी भैयालाल धाकड़ उम्र 40 वर्ष निवासी बिजरौनी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने ट्रक क्रमंाक डीएन 08 ए 9117 के चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 304 ए का मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका रूकमणी अपने पुत्र के साथ मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 33 एमई 0150 पर सवार होकर गुना से अपने गांव बिजरौनी जा रही थी। अटलपुर गांव के निकट उनकी मोटर सायकिल में शिवपुरी की ओर से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। दुर्घटना में महिला का पुत्र तो बच गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।