पूरी की पूरी ससुराल के खिलाफ दहेज एक्ट

shailendra gupta
0
शिवपुरी-देहात थाना क्षेत्र में एक महिला श्रीमति शबाना पत्नी उमर खां निवासी अम्बेडकर कॉलोनी में अपने ससुराल पक्ष के विरूद्ध दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। फरियादी महिला काफी समय से अपने मायके घोसीपुरा में रह रही थी और उसके विवाह को डेढ़ साल हो गए थे।


महिला शबाना ने अपने पिता रसीद खां के साथ देहात थाने आकर रिपोर्ट लिखाई कि उसका निकाह 7 दिसम्बर 2010 को अम्बेडकर कॉलोनी शिवपुरी निवासी उमर खां के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज लाने के लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताडि़त करते थे। 

ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से तंग होकर वह अपने मायके आकर रहने लगी है। फरियादी शबाना के अनुसार उसे उसके पति उमर खां, देवर अन्ना, चचिया ससुर शमसाद, ममिया ससुर रफीक, भांजा असलम, नंद शबाना और नंदेऊ पप्पू दहेज के लिए प्रताडि़त करते है। इस पर पुलिस ने आरोपीगणों के विरूद्ध भादवि की धारा 498 और 494 का मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!