शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम रिजोदा में कल जब आरोपियों ने जमीन में लगा बबूल का पेड़ काटा तो उनका फरियादी से विवाद हो गया। विवाद इतना गंभीर हुआ कि आरोपी पक्ष ने तलवार और लाठी निकालकर फरियादी पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपीगण बद्री पुत्र जबाहर रघुवंशी, चंदन पुत्र रामबाबू, घनश्याम पुत्र रामबाबू, गोलू पुत्र बद्री निवासी रिजोदा के विरूद्ध भादवि की धारा 324, 294, 323 और 506 बी के तहत मामला कायम कर लिया है। आरोपीगण फरार बताए जाते है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रिजोदा में आरोपी बद्री ने जब एक बबूल का पेड़ काट डाला तो फरियादी भगवत सिंह ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि उक्त पेड़ मेरी जमीन में था, तुमने क्यों काटा। जबकि आरोपी बद्री ने कहा कि उक्त पेड़ उसकी जमीन पर है इसी बात पर आरोपी ने अपने साथियों सहित फरियादी पर हमला बोल दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।