शिवपुरी। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हतरा में आज एक नवविवाहित पिंकी की लाश फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। गौर तलब है कि पिंकी की शादी पांच माह पूर्व ही संपन्न हुई थी। पुलिस मामले मर्ग कायम जांच प्रारंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हतरा में पिंकी पत्नि सुनील झा उम्र 25 की लाश आज घर के अंदर लगभग 9 बजे जब फांसी के फंदे पर झूलती मिली। ससुराल वालों का कहना है कि उस समय खेत पर काम करने चले गए थे। अब पिंकी की हत्या कर लाश फांसी पर लटकाई गई या पिंकी ने आत्महत्या की इसका खुलासा होना बाकी है। हालांकि ससुरालवालों से प्रभावित स्थानीय थाना पुलिस विवेचना पूर्ण होने से पूर्व ही मामले को आत्महत्या का बता रही है। देखते हैं इस मामले की सटीक जांच हो पाती है या ...?
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।