राज्य शासन ने श्रम पदाधिकारी और सहायक श्रम पदाधिकारियों के मार्च, 2012 में किये गए कुछ तबादलों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
श्रम पदाधिकारी, भिण्ड श्री के.के. गुप्ता का स्थानांतरण टीकमगढ़ किया गया था एवं श्रम पदाधिकारी, मालनपुर श्री चिरजीत सिंह कुशवाहा को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ श्रम पदाधिकारी, भिण्ड का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। यह आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है। इसी तरह श्रम निरीक्षक द्वय श्री राजेश गुप्ता का कटनी से सीधी और श्री देवेन्द्र शर्मा का टीकमगढ़ से श्रम कार्यालय, ग्वालियर का स्थानांतरण भी निरस्त कर दिया गया है।
इसी प्रकार सहायक श्रम पदाधिकारी, उज्जैन श्री पी.एल. व्यास का स्थानांतरण श्रमायुक्त कार्यालय, इंदौर किया गया था, उसे भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।