शिवपुरी। शिवपुरी शहर में चार पुत्रियों को प्रताड़ित घर से निकाल देने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले मनीराम सोनी ने अपनी चार पुत्रियों दीपा, वर्षा, पूनम और पूजा को गत माह के दूसरे सप्ताह में प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। इसके बाद ये चारों लड़कियां ग्वालियर में रहने वाली मौसी के घर चली गईं।
इन लड़कियों ने 19 अप्रैल को ग्वालियर में महिला थाने में अपने पिता मनीराम सोनी के खिलाफ प्रताड़ित करने और घर से निकाल देने की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला थाने ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई कर कोतवाली पुलिस को भेज दिया। पुलिस ने आरोपी मनीराम को काफी तलाशी के बाद कल शाम को कोतवाली क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया। इन लड़कियों ने आरोप लगाया है कि उनकी मां का कुछ वर्ष पहले निधन होने के बाद पिता प्रताड़ित कर रहा था।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।