शिवपुरी-जिले के बदरवास कस्बे में दहेज लोभी पति सहित ससुर व जेठ-जिठानी पर बहु बदरवास थाने पहुंचकर दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी उर्मिला पुत्री नीलम परिहार उम्र 20 वर्ष निवासी रेलवे स्टेशन बदरवास ने बीती रात्रि को अपने ही पति करतार सिंह व जेठ अतर सिंह, जाहर सिंह व ससुर देव सिंह के खिलाफ दहेज मे मोटर साईकिल व सोने की जंजीर मांग करते थे जब मैने मना किया तो पति व जेठ दोनों ने मिलकर मेरी मारपीट की इस बात की रिपोर्ट आज उर्मिला ने बदरवास थाने में जाकर की जिस पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 498 का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।