शिवपुरी-म.प्र. टेबिल टेनिस ऐसोसियेशन की वार्षिक सभा की बैठक अभय प्रशाल स्टेडियम इंदौर में संपन्न हुई। इस बैठक में शिवपुरी जिले टेबिल टेनिस संघ सचिव सुनील जैन को सर्वसम्मति से वर्ष 2012 से वर्ष 2016 तक के लिए म.प्र. राज्य टेबिल टेनिस संगठन का सह सचिव चुना गया है।
इस वार्षिक सभा में आगामी राज्य रैकिंग टेबिल टेनिस प्रतियोगिता भोपाल, झाबुआ, आगर, मालवा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। टेबिल टेनिस की सबसे बड़ी स्पर्धा राज्य टेबिल टेनिस चैम्पियनशिप इस वर्ष इंदौर में 20 जून 2012 से 10 दिन का राष्ट्रीय स्तर के एडवांस टेबिल टेनिस कोचिंग कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष कैम्प में टेबिल टेनिस के विश्व चैम्पियन पीटर कार्लसन खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण प्रदाय करेंगे। इस शिविर के लिए शिवपुरी के खिलाडिय़ों के राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए चार खिलाडिय़ों को इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने की अनुमति प्रदान की गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।