शिवपुरी-जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रही में बीती रात्रि को एक व्यक्ति ने बालक के साथ ही दुष्कृत की घटना को अंजाम दे डाला जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 377 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी विनोद पुत्र स्व. हरिलाल जाटव उम्र 28 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरा बेटा घर के बाहर खेल रहा था तभी पास में ही रहने वाला कमलेश पुत्र मुन्ना जाटव उसको चीज दिलाने के बहाने बुला ले गया और पास में ही बने रमसो बाल्मिक के पुराने मकान के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कृत की घटना को अंजाम दे डाला। इस बात की शिकायत फरियादी पिछोर थाने में दर्ज कराई जिस पर से आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।