शिवपुरी- जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाचरौन में 21 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में पड़ी मिली लाश के मामले आज पिछोर पुलिस चार लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी महेश पुत्र रामप्रसाद लोधी उम्र 36 निवासी बाचरौन उसके भाई सालिगराम की कुए लाश पड़ी मिलने की रिपोर्ट पिछोर थाने में दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस लाश को पुरैटिया का हार बाचरौन के कुएं से निकाल कर मर्ग कायम कर लिया था और लाश का पीएम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दी। लेकिन जब से पुलिस इस मामले की खोजबीन जुटी हुई थी। लेकिन इसी मर्ग पर आज पुलिस ने जांच उपरांत बाचरौन के ही रहने वाले करन सिंह, रामजीलाल, कालिका प्रसाद, संतोष लोधी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।