शिवपुरी- शहर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले भारती विद्यालय के आगे बीती रात्रि को एक ट्रेक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल व्यक्ति को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी आकाश पुत्र श्याम सुन्दर कुलश्रेष्ट निवासी करौंदी कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं अपनी मारूति से नवग्रह मंदिर के दर्शन करके कारौदी की ओर जा रहा था तभी ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 08 ए 2001 के चालक ने ऑटो क्रमांक एपी 07 टी 0963 के चालक जयराम को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर ट्रेक्टर जप्त चालक की तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।