शिवपुरी की उमा ने एशियन पावर लिफ्टिंग चैम्पियशिप में जीता रजत पदक

shailendra gupta
0
शिवपुरी-विश्व आध्यात्मिक संस्थान शिवपुरी की सदस्य कुं.उमा पटेल ने गत 1 से 7 मई को उदयपुर में आयोजित एशियन पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2012 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल कर जिले का नाम अंतर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। उमा ने यह उपलब्धि चैम्पियनशिप के 57 किलोग्राम भार वर्ग में 377.5 किलोग्राम भार उठाकर हासिल की। उक्त चैम्पियनशिप में एशिया के 16 देशों के प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था।


उल्लेखनीय है कि उमा की शिक्षा-दीक्षा शिवपुरी स्थित विश्व आध्यात्मिक संस्थान के मुख्य संस्थापक एवं आध्यात्मिक संत डॉ.रघुवीर सिंह गौर के सानिध्य में संपन्न हो रही है। वर्तमान में उमा ग्वालियर की लक्ष्मीबाई यूनीवर्सिटी ऑफ फिजीकल एज्यूकेशन में एम.पी.एड. अंतिम वर्ष की छात्रा के तौर पर अध्ययनरत है। उमा ने किसी अंतर्राष्टï्रीय प्रतियोगिता में प्रथम बार भागीदारी की थी। 

इससे पूर्व उसने 2009 में स्टेट चैम्पियनशिप जूनियर में रजत पदक, कैरला में आयोजित ऑल इण्डिया इन्टर यूनिवर्सिटी 2010 में कांस्य, जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप 2011 में कांस्य, स्टेट चैम्पियनशिप 2011 में स्वर्ण जीत कर स्ट्रांग वू-मेन इन एम.पी. का खिताब जीता। तत्पश्चात 2011 में ऑल इण्डिया यूनीवर्सिटी चैम्पियनशिप में स्वर्ण तथा नेशनल चैम्पियनशिप 2012 जूनियर में 370 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। 

उमा का अगला लक्ष्य 2016 में ब्राजील ओलम्पिक में भारत के लिए पद जीतना है। इससे पूर्व भी विश्व आध्यात्मिक संस्थान की कुं.अंजली सिंह गौर ने स्काउट एण्ड गाईड में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम से राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त किया था। उमा की इस उपलब्धि पर संस्थान के सदस्यों तथा शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!