वो शराब पीकर आया, पत्नि का हाथ तोड़ डाला

shailendra gupta
0
शिवपुरी/कोलारस. जिले के कोलारस क्षेत्र में आए दिन शराब पीकर उत्पात मचाने वाले पति ने बीती रात्रि को अपनी पत्नी के साथ विवाद करते हुए लकड़ी से उसका हाथ तोड़ दिया। इस घटना में पत्नी के हाथ में फैक्चर आया और वह सीधे पुलिस थाना पहुंचकर पति के खिलाफ मारपीट का प्रकरण पंजीबद्ध किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादिया प्रेम बाई उम्र 35 वर्ष ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात्रि को प्रतिदिन की तरह उसका पति आरोपी मनीराम निवासी कोलारस शराब के नशे में धुत्त होकर आया और राई रोड़ पर किसी बात को लेकर विवाद करते हुए मारपीट करने लगा जिस पर प्रेम बाई के हाथ में चोट आई और मेडीकल कराने पर हाथ फैक्चर पाया। इस मामले पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ पत्नी की रिपोर्ट पर धारा 323,325,504 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध किया। आरोपी पति अभी फरार है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!