शिवपुरी। शहर के कोतवाली क्षेत्र से चंद कदम दूर सर्किट हाउस के पास स्थित रामबाग कॉलोनी में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने तीन मकानों के ताले तोड़कर हजारों रूपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान में तीन मोबाईल, लगभग नगदी 8 हजार रूपए तथा अन्य घरेलू सामान शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने सिसौदिया के मकान को निशाना बनाया उस समय पूरा परिवार एक कमरे में सो रहा था और चोर दूसरे कमरे में ताला तोड़कर जा घुसे। अज्ञात चोर 7 हजार रूपए ले जाने में सफल रहे। चोरी की दूसरी बारदात पास में ही स्थित एक दूसरे मकान में घटित हुई जहां उस मकान में गिर्राज शर्मा और लाला किराएदार के रूप में रहते हैं और चोरों ने दोनों मकानों से तीन मोबाईल और कुछ नगदी रकम उड़ाई। पुलिस ने चोरी के इन मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपीगण फरार बताए जाते हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।