शिवपुरी में खुलेआम बिका तम्बाकू गुटखा

पिछोर,शिवपुरी। मध्य प्रदेश शासन द्वारा 1 अप्रैल से तम्बाकू गुटखा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाये जाने का ऐलान किया है। तम्बाकू गुटखा का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है जिससे अनेक गंभीर बीमारियां होने का खतरा बना रहता है, जिसमें शासन द्वारा बीमारों की आर्थिक मद्द की जाती है, प्रतिबंधित होने से कम्पनियों ने गुटखा निर्माण कारोवार को बंद कर दिया है जिसके ऐवज में गुटखा व्यापारियों द्वारा लाखों रूपये के तम्बाकू गुटखों का स्टाक कर, छोटे दुकानदारों को दोगुने कीमत में बेचा जा रहा है।


शासन द्वारा संबंधित जिला प्रशासन को निर्देश भी दिये है कि अगर रोक के बाद भी दुकानों पर तम्बाकू गुटखा विक्रय होते पाये जाते है या किसी व्यापारी द्वारा गुटखों का अबैध रूप से भण्डारण किया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें जिसके तहत संबंधित व्यापारी को पच्चीस हजार रूपये के जुर्माने के साथ -साथ जेल भी हो सकती है, नगर मे तम्बाकू गुटखा का व्यापक पैमाने पर भण्डारण किये जाने की सूचना मिल रही है ऐसी स्थिति में प्रशासन को एक अप्रैल के बाद व्यापारियों के गोदामों सहित गुप्त ठिकानों पर छापामार कार्यवाही करनी होगी, तभी शासन की यह मंशा सफल हो सकती है। तंबाकू प्रतिबंध पर पूर्णत: अंकुश लगा पाना सरकार के लिए एक चुनौती सावित हो रही है। पूर्व में की कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात समेत दर्जन भर राज्योंं ने केन्द्र की सलाह पर गुटखा की बिक्री प्रतिबंधित कर दी थी।