जैन मिलन ने भी शुरू की शीतल जल प्याऊ

shailendra gupta
0
शिवपुरी. समाजसेवी संस्था जैन मिलन शिवपुरी द्वारा आज प्याऊ का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रिशिका अनुराग अष्ठाना के कर कमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर जैन मिलन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

वीर सावरकर पार्क के सामने जैन मिलन शिवपुरी द्वारा निर्मित प्याऊ का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया गया। श्रीमती अष्ठाना प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे राहगीरों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। प्याऊ के शुभारंभ से पूर्व मुख्य अतिथि ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित किया।

तत्पश्चात संस्था सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महावीर जयंती समिति के अध्यक्ष श्रीचंद्रसेन जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष वीर हरिओम जैन, उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप जैन, सचिव सतीश पंचरत्न, वायके जैन, अल्पेश जैन, प्रचार सचिव मनोज जैन, एडवोकेट सूर्यकुमार जैन, प्रकाशचंद जैन, प्रमोद जैन, दीपक लॉज, सुरेश मामा, सूरज जैन, देवेन्द्र जैन, मुकेश जैन, डॉ. महावीर प्रसाद जैन, संजीव माणिक, महिला जैन मिलन की अध्यक्ष वीरांगना प्रीति जैन, ज्योति जैन, विमला काकी, अंजना जैन, शिम्मी जैन, रश्मी जैन आदि उपस्थित थीं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!