शिवपुरी। गोवर्धन थाना अंतर्गत एक नवविवाहिता की लाश उसी के घर में फंदे पर झूलती हुई मिली। पुलिस अभी तक मृत्यु के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या।
मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन निवासी गिर्राज शर्मा खेत पर गया हुआ था। जब वह वापस लौटा तो उसे उसकी पत्नि फांसी के फंदे पर झूलती मिली। मृत्यु के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।