पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ एडवोकेट का निधन

shailendra gupta
0
शिवपुरी. शहर शिवपुरी में बुधवार को दो विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों का आकस्मिक निधन हो गया। एडवोकेट पीयूष शर्मा के पिता एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष केदार शर्मा (85) का बीमारी के चलते रात्रि में एवं वरिष्ठ अभिभाषक एवं जिला न्यायालय शिवपुरी के शपथ आयुक्त हेमंत पालीवाल (48) का नींद में हृदय गति रुक जाने के कारण देहवासान हो गया। दोनों प्रमुख व्यक्तियों के देहांत होने की सूचना शहरवासियों को लगी तो शोकाकुल जनों का तांता लग गया।


पूर्व इंका नेता को दोपहर 12 बजे एवं हेमंत पालीवाल की 2 बजे शवयात्रा निकाली गई। दोनों शवयात्राओं में शहर के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, सपा जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह यादव, कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष राकेश जैन आमोल, महेन्द्र जैन, भरत श्रीवास्तव, रविन्द्र गोयल, दिनेश कुमार जैन, गोविंद हार्डवेयर, संजय जैन, सुरेश जैन, बॉबी समेत एडवोकेट की शवयात्रा में अभिभाषक जेपी शर्मा, केबीलाल सक्सेना, योगेन्द्र विजयवर्गीय, संजीव विलगैया, प्रशांत श्रीवास्तव, विजय तिवारी, राजविहारी श्रीवास्तव, गणेश शर्मा, परवेज कुरेशी, सादिक खान, मोनिज मिश्रा, मुरारीलाल कुशवाह, पीसी जैन समेत अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। जिला अभिभाषक संघ सूत्रों ने बताया है कि एडवोकेट पालीवाल के निधन पर गुरूवार को अभिभाषक कक्ष में शोकसभा आयोजित की जाएगी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!