क्या शिवपुरी के सेक्स वर्कर्स भी देंगे फ्री सेक्स के लिए धरना

0
वैसे तो समय समय पर भारत में वेश्याएं अपने अधिकारों की मांग करती आ रही हैं, लेकिन इसबार 14 अप्रैल को दिल्ली के जंतर मंतर पर सेक्सुअल फ्रीडम की मांग को लेकर बहुत बड़ा प्रदर्शन होने वाला है, वो भी सन्नी लियोन की अगुआई में। इस प्रदर्शन में वेश्याएं, पॉर्नस्टार और वेश्यालय के मालिक भाग लेने वाले हैं। हालांकि यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि शिवपुरी के सेक्सवर्कर इस धरने में शामिल होंगे या नहीं।
इस परेड में करीब 500 सेक्स वर्कर के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। खबर है कि भारतीय मूल की पॉर्न स्टार सन्नी लियोन को इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। सन्नी इस समय भारत में अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म जिस्म 2 की शूटिंग कर रही हैं।

सेक्स लिबर्टीज संगठन मांग की है कि भारत में वेश्यावृत्ति, सैक्स खिलौने, अश्लील साहित्य और समलैंगिकता को वैद्य करार दिया जाए। इन्हीं सारी मांगों को लेकर वेश्यावृत्ती से जुड़े तमाम लोग जंतर-मंतर पर शाम साढ़े चार बजे प्रदर्शन करेंगे। वैसे तो देश में तमाम तरह के प्रदर्शन आए दिन होते ही रहते हैं लेकिन इस तरह का प्रदर्शन भारत में पहली बार होने जा रहा है अब देखने वाली बात यह होगी कि इस परेड पर आम लोगों का क्या रिएक्शन रहता है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!