शिवपुरी. जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इमलिया गांव में बीती रात्रि एक 18 वर्षीय युवक ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर्स उसे बचा नहीं पाए। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेता पुत्र भोपा उम्र 18 वर्ष निवासी इमलिया ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर जहरीली बस्तु का सेवन कर लिया जिससे उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उपचार हेतु अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर के लिए रैफर किया लेकिन युवक सडऩबाड़ा के पास दम तोड़ दिया पुलिस ने मामला दर्ज युवक पीएम कराकर लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।