पीडि़तों को छोड़ यूनीसेफ की सेवासत्कार में जुटे रहे कलेक्टर

shailendra gupta
0
सेन्ट्रल डेस्क
शिवपुरी में आज दो एतिहासिक काम हुए जो दर्ज किए जाने योग्य हैं। पहला यूनीसेफ के अधिकारी शिवपुरी पहुंचे और उन्होंने एक गांव में बन रहे शोचालयों का जायजा लिया और दूसरा आज जनसुनवाई जैसा महत्वपूर्ण आयोजन बिना कलेक्टर की उपस्थिति के ही सम्पन्न हो गया।



कलेक्टर महोदय के लिए शायद पहला काम एतिहासिक था, शायद इतना एतिहासिक कि यूनीसेफ के अधिकारियों को लेकर वे न केवल खुद गांव तक गए बल्कि अपने साथ जिला पंचायत के सीईओ एवं एसडीएम को भी ले गए, अब जब तीनों प्रमुख अधिकारी ही मुख्यालय पर नहीं थे तो सारा का सारा प्रायोजित मीडिया सेंटर भी कलेक्टर के साथ ही हो लिया और शाम होते होते एक गांव में बन रहे शौचालयों की जानकारी कुछ इस तरह परोसी गई जैसे सभी कष्टों को दूर करने का इंतजाम कर दिया गया हो।

उधर जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई जैसे महत्वपूर्ण आयोजन को अपर कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर के सहारे छोड़ दिया गया। पूरे 233 लोग हाथ में आवेदन लिए उन अधिकारियों का इंतजार करते रहे जो कि निर्णय करने की क्षमता रखते हैं, लेकिन न तो कलेक्टर उपस्थित थे और न ही कोई और। मध्यप्रदेश शासन का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम जिसके सहारे प्रदेश सरकार जनता में अपनी अच्छी छवि बनाने का प्रयास कर रही है, औपचारिक बनकर रह गया। आवेदन लिए गए और लोगों को चलता कर दिया गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!