नरेन्द्र जैन खनियाधाना। शिवपुरी जिल के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना थाने के सामने स्थित पानी की टंकी पर चढने वाली महिला को जेल भेजने की कार्यवाही की है। महिला खनियाधाना थाने मे दर्ज एफआईआर मे धाराए बढवाना चाहती थी, इस कारण पुलिस पर दबाव बनाने के लिए महिला पानी की टंकी पर चढ गई थी। माहिला 6 घंटे से अधिक पानी की टंकी पर रही थी।
शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने बीते 22 अक्टूबर को नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत एक आदेश जारी किया था। इस आदेश के अनुसार जिले की सभी पानी की टंकिया ओएसडी और मोबाइल टावर के 100 मीटर के क्षेत्र को प्रबिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया था,इस आदेश का उलघन्न करने वाले पर मामला दर्ज किया जाऐगा। कलेक्टर के आदेश को स्पष्ट शब्दो मे लिखा जाए तो लिख सकते है कि शिवपुरी जिले मे अक्सर कुछ लोग प्रशासन पर अपनी मांगो को लेकर मोबाइल टावर और पानी की टंकियो पर चढ जाते है जिससे प्रशासन परेशान होता है।
खनियाधाना थाने सीमा मे निवास करने वाली ग्राम झुतरी में निवास करने वाली सूरजबाई परिहार 2 दिन पूर्व पानी की टंकी पर चढ गई थी। महिला का कहना था कि दीपावली के दिन उसके घर पर हमला हुआ था। परिवार के लोगों ने घर आकर बंदूकें चलाई थीं, वे उसे और उसके बेटे को मारकर जमीन हड़पना चाहते हैं। महिला सूरजबाई ने बताया कि इस घटना के बाद 112 को कॉल कर पुलिस को घटना स्थल पर बुलाया था। पुलिस बंदूक की गोली के खोखे भी बीनकर लाई थी।
मैं और मेरी बहू थाने पहुंचे थे, पुलिस ने हमारी नकली एफआईआर कर दी है, इसलिए मैं पानी की टंकी पर चढ़ी हूं। खबर लिखे जाने तक (शाम 4 बजे तक) महिला पानी की टंकी पर चढ़ी हुई थी और पुलिस प्रशासन उसे मनाने में जुटा हुआ था। महिला जिस नकली एफआईआर की बात कर रही है, उसके अनुसार पुलिस को आरोपियों पर जान से मारने के प्रयास का प्रकरण दर्ज करना था, लेकिन पुलिस ने केवल हवाई फायर की एफआईआर दर्ज की है।
अब खनियाधाना थाना पुलिस ने उक्त महिला पर मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेजने की कार्यवाही की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।