शिवपुरी। शिवपुरी शहर के करौंदी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला बुधवार को डबरा से बस में सवार होकर नरवर होते हुए शिवपुरी आ रही थी। रास्ते में ही महिला का सोने-चांदी के जेवरात रखा बैग गायब हो गया। घटनाक्रम में महिला ने बस चालक व कंडक्टर पर उक्त बैग को गायब करने के आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीड़िता प्रभा बाथम ने बताया कि वह डबरा से एक यात्री बस में सवार होकर वापस शिवपुरी आ रही थी। उसके एक बैग में 4 से 5 तौला सोने के जेवरात रखे थे, जिनमें हार, कान के झुमकी, चूडियां व अन्य सामान था। साथ में ही कुछ चांदी के जेवर थे। यह बैग वह अपने पास रखे थे, लेकिन जबरन ही बस कंडक्टर व चालक ने वह बैग अपने पास रखवा दिया और बीच रास्ते से ही टपकेश्वर के पास वह बैग गायब हो गया।
बैग में करीब 8 लाख रुपए के जेवर रखे हुए थे। प्रभा का कहना है कि इस पूरी घटना को स्टॉफ ने ही अंजाम दिया है। इधर महिला की शिकायत पर मामले पुलिस जांच में जुटी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।