Shivpuri News: क्या सुनीता के कारण गायब हुआ है युवक, पिता बोले एक लाख की मांग थी

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना सीमा मे आने वाले बीलाा गांव मे रहने वाले औतार यादव बीते 15 दिनो से गायब है,इस मामले मे आज गायब हुए युवक के पिता और समाज के लोग एसपी आफिस पहुंचे थे। पिता ने बताया कि बेटे को उसक एक महिला साथ उससे एक लाख रूपए की मांग कर रही थीं बेटे का मोबाइल और बाइक पुलिस को मिल चुकी है लेकिन बेटे का अभी तक कोई सुराग नही मिला है। 

गायब हुए औतार यादव के पिता हरिशंकर यादव ने बताया कि औतार 9 नवंबर 2026 को घर से निकला था। उसी दिन उसने अपनी मां के मोबाइल पर फोन किया था। उसने बताया था कि वह गांधी पार्क के पास है और कुछ देर में घर लौट आएगा। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।


इसके बाद औतार के मोबाइल से एक व्यक्ति ने परिजनों को फोन किया। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि मोबाइल उसके पास है और परिजन उसे ले जाएं। परिजन गांधी पार्क मैदान पहुंचे तो मटका पार्क के पास औतार की मोटरसाइकिल मिली। बाइक का नंबर MP33MV0178 है।


सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल थाने ले गई। औतार का मोबाइल भी पुलिस के पास जमा है। इस मामले में 10 नवंबर को कोतवाली थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर नंबर 0867 दर्ज की गई। इसमें बीएनएस की धारा 140(3) लगाई गई है। इसके बाद भी औतार का कोई सुराग नहीं मिला।

सुनीता नाम की महिला पर परेशान करने का आरोप
हरिशंकर यादव ने सुनीता नाम की महिला पर बेटे को परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि औतार और सुनीता पहले साथ काम करते थे। हरिशंकर के मुताबिक, कोतवाली थाने के दीवान ने उन्हें एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाई थी। इसमें सुनीता का पति औतार से एक लाख रुपए मांग रहा था। आवेदन में औतार पर दो-तीन बार हमला किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

एसपी कार्यालय पहुंचे यादव समाज के लोगों ने पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई कर औतार का पता लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो समाज आंदोलन करेगा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!