Shivpuri News: पुराने RTO आफिस परिसर मे कचरे मे आग ओर इधर स्विच ऑफ सीएमओ राठौर

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकने के लिए एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अभिकरण) ने कचरा जलाने पर पाबंदी लगा रखी है। इसकी जवाबदारी नगरीय निकाय यानी नगर पालिका को दी गई है कि शहर में कहीं कचरा जलाया जाता है तो उसे रुकवाए और संबंधित पर जुर्माना भी करें। लेकिन नगर पालिका के कर्मचारी ही प्रतिदिन वार्डों की सफाई के बाद उसे ट्रेचिंग ग्राउंड तक पहुंचाने की बजाय उसमें आग लगा रहे हैं। इससे शहर का वातावरण प्रदूषित हो रहा है तो एनजीटी के आदेश की खुली अवहेलना हो रही है।

शिवुपरी शहर मध्य पुराने सरकारी बस स्टैंड के अदंर एक्स आरटीओ आफिस परिसर मे प्रतिदिन शाम को नगर पालिका के सफाई कर्मी कचरे मे आग लगा रहे है। स्थानीय निवासियो को कहना है कि इस आफिस परिसर मे दिन भर कचरा एकत्रित किया जाता है ओर शाम की समय इसको आग के हवाले कर दिया जाता है इस कचरे मे ख​तनाक प्लास्टिक का कचरा ओर अन्य कचरे के जलने के कारण जहरीला धुआ उठता है इस कारण इस क्षेत्र का वातावरण प्रदुषित हो रहा है। 

पुराने आरटीओ आफिस पर कचरा जलाने के कारण यह धुआ माधव चौक,ओल्ड प्राइवेट बस स्टैंड,मीट मार्केट क्षेत्र ओर एबी रोड मारबाडी अग्रवाल समाज की धर्मशाला क्षेत्र मे  यह धुआ स्पष्ट दिखाई देता है। इस धुंए से लोगो को सांस लेने मे परेशानी का सामना करना पडता है। स्थानीय लीगो ने बतााय कि यहां प​र पिछले 5 दिनो से कचरा जलाया जा रहा है इसके धुंए के कारण सांस लेने मे तकलीफ होती और खांसी उठने लगती है।  

इस पुरे मामले को लेकर नगर पालिका सीएमओ यशवंत राठौर से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया,सीएमओ शिवपुरी से संपर्क नही हो सका,कभी साहब का मोाबइल स्वीच आफ मिला,कभी साहब ने पूरी रिंग प्राप्त कर ली लेकिन मोबाइल नही उठा। कुल मिलाकर जिस वातावरण को शुद्ध करने का काम है वही नगर पालिका शिवपुरी की फिजाओ मे जहर खोलने का काम कर रही है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!