शिवपुरी,पैलेस जैसा विश्वस्तरीय सुविधाओ से लैस होगा शिवपुरी का रैन बसेरा , श्रीमंत ने किया भूमिपूजन

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए अब अस्पताल के बाहर फुटपाथ, बरामदों या खुले आसमान के नीचे रात गुजारने की मजबूरी जल्द अतीत बनने वाली है। मरीजों के साथ आने वाले परिजनो को अब महज ₹5 में भोजन और ठहरने की आधुनिक सुविधा मिलेगी। मेडिकल कॉलेज के सामने 1.50 करोड़ रुपए की लागत से दो मंजिला महलनुमा रैन बसेरा बनाया जाएगा। 

इसमें डीलक्स कमरे, बड़े विश्राम हॉल, फूड कोर्ट, गार्डन और आधुनिक सुविधाएं होंगी। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधायक देवेंद्र जैन ने इसका भूमिपूजन किया। खास बात यह है कि इस रैन बसेरे में एक साथ 88 लोग ठहर सकेंगे और इसे एक साल के भीतर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 1.5 करोड़ रुपए है। राशि जनसहयोग, जनप्रतिनिधियों की निधि से जुटाई जा रही है। 1 करोड़ रुपए शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन की स्थानीय विकास निधि से लगेंगे। 50 लाख रुपए भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी खर्च करेगी। जरूरत पड़ने पर सांसद, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की निधि का सहयोग भी लिया जाएगा। निर्माण में गुणवत्ता, पारदर्शिता के लिए सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर ने 6 सदस्यीय स्थायी निगरानी समिति बनाई है। 

समिति में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, मेडिकल कॉलेज के डीन, एसडीएम, सीएमएचओ, सीएमओ, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग शामिल हैं। समिति नक्शे, विस्तृत प्रस्ताव, निर्माण कार्य की मैदानी स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग करेगी।

01-खुला वातावरण और वेंटिलेशन 
परिसर के चारों ओर खुला गार्डन एरिया और चारों दिशाओं में चौड़े कॉरिडोर (10+15 फीट) प्रस्तावित हैं, जिससे आवाजाही और वेंटिलेशन बेहतरीन रहे।

02-आधुनिक कमरे और हॉल 
ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर कुल 8 डीलक्स कमरे (14+11 फीट) अटैच लैट्रिन-बाथरूम और डबल बेड के साथ होंगे। इसके अलावा बड़े हॉल बनाए जाएंगे जिनमें एक साथ 28 लोग विश्राम कर सकेंगे। इस प्रकार कुल 88 तीमारदार एक साथ रुक सकेंगे।

अन्य सुविधाएं  
शानदार रिसेप्शन, वेटिंग एरिया और विशाल फूड कोर्ट (43+15 फीट) की सुविधा होगी, जहां मात्र ₹5 में भोजन (अंत्योदय रसोई के माध्यम से) और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। हर खंड में पर्याप्त टॉयलेट ब्लॉक्स का प्रावधान किया गया है।

विश्व स्तरीय रैन बसेरा बनेगा, जिसे एक साल के अंदर तैयार किया जाएगा
हम लंबे अरसे से मेडिकल कॉलेज के सामने एक विश्व-स्तरीय रैन बसेरा बनाने का प्लान कर रहे थे। दिल्ली-मुंबई से भी बेहतर डिजाइन और आधुनिक सुविधाएं इस रैन बसेरे में मरीजों के परिजनों को मिलेंगी। एक साल के भीतर यह बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे गुना, अशोकनगर, श्योपुर, शिवपुरी और आसपास के जिलों से आने वाले लोगो को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहीं पर अंत्योदय रसोई की शुरुआत भी की जाएगी। 
ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!