शिवपुरी, धान कटाई करते समय खेत मे निकला 10 फुट का अजगर, पढिए

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

नरवर। शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र की ग्राम पंचायत काली पहाड़ी में धान की कटाई के दौरान किसानों को खेत में छिपा करीब 10 फीट लंबा अजगर मिला। अजगर ने अचानक किसानों की ओर हमला किया तो वे जान बचाकर खेत से बाहर भागने लगे। इस दौरान कुछ किसान खेत में भरे पानी में गिरते-गिरते बचे।

ग्रामीणों ने नरवर निवासी सर्प मित्र सलमान पठान को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और पानी से भरे खेत में अजगर की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।

रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
सलमान पठान ने बताया कि अजगर को पकड़ने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के पकड़े जाने पर किसानों ने राहत की सांस ली।

सलमान पठान इलाके में सांपों का रेस्क्यू करते हैं। वह जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सांपों के साथ मगरमच्छों को भी पकड़कर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ते हैं। उनके इन रेस्क्यू से लोगों और वन्यजीवों की जान बचाने में मदद मिली है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!