Shivpuri News: गंभीरता से नही सीने के दर्द को 30 साल के युवक ने, रात मे मौत

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना सीमा मे निवास करने वाले 30 साल के युवक का हार्ट फैल होने से मौत की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि युवक को पहले सीने मे दर्द हुआ उसने इस दर्द को गंभीरता से नही लिया,रात मे उसकी अचानक तबीयत बिगडी,परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाते उससे पहले उसकी मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी निवासी 30 वर्षीय सिरदार पुत्र हक्के बीते रोज दिनभर मजदूरी करने के बाद घर लौटे सिरदार को पहले सीने में हल्का दर्द हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और सो गया। 

आज सुबह करीब 4 बजे सिरदार को दोबारा सीने में दर्द हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!