शिवपुरी,शहर मे नियमो को रोदंते नो एंट्री मे घुसे ट्रक ने रामकिशन के पैर तोड दिए

Lalit Mudgal
0
sharma-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर की यातायात व्यवस्था को रौंदने वाली खबर मिल रही है कि शहर के फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस सहायता केंद्र के पास नो एंट्री मे नियमो को रोदंते हुए एक व्यक्ति के पैर तोड दिए। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया,लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज शिवपुरी मे भर्ती कराया गया है। इस घटना से अब यातायात पुलिस पर सवाल खडे हो रहे कि यातायात पुलिस का काम केवल चालानी कार्यवाहकी करना है क्या .........

जानकारी के अनुसार शिवपुरी निवासी रामकिशन आदिवासी (35) रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे बजे फतेहपुर में में पुलिस सहायता केंद्र के सामने तिराहे पर खड़ा था। इसी दौरान बड़ौदी की ओर से ईंटों से भरा ट्रक क्रमांक यूपी 78 डीएन 1927 आया। तिराहे पर मुड़ते समय रामकिशन ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया। रामकिशन के दोनों पैर पहिए के नीचे आने से कुचल गए। एक पैर बुरी तरह जख्मी है। इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर चोट के कारण बाद में शासकीय मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती कराया गया। 

खास बात यह है कि हादसा फतेहपुर पुलिस सहायता केंद्र के सामने हुआ। बता दें कि थीम रोड बड़ौदी स्थित चिंकारा प्लटिशन के पास फॉरेस्ट नाका है। इसी के सामने से फतेहपुर के लिए पक्की सड़क जुड़ती है। यहां तीन साल पहले नगर पालिका ने भारी वाहनों को घुसने से रोकने के लिए हाइट लिमिट पोल लगाया था। कुछ समय बाद किसी अज्ञात वाहन ने हाइट लिमिट पोल तोड़ दिया। तभी से नगर पालिका ने सुध नहीं ली। ट्रैफिक पुलिस भी यहां लिमिट पोल अवैध वाहनों को रोकने के लिए पॉइंट नहीं लगा रही।

नो एंट्री में भारी वाहनों पर चालानी कार्रवाई जारी है
के पहिए के नीचे ट्रक फॉरेस्ट चुंगी नाके से आया है। पैर फिसलने से वह ट्रक ए के नीचे आ गया था। नो एंट्री में भारी वाहनों के खिलाफ हमारी चालानी कार्रवाई लगातार जारी है। जनवरी से तक 78 वाहनों के चालान काटकर 3.90 लाख रु. शमन शुल्क वसूल चुके हैं। नगर पालिका हाइट लिमिट पोल लग्ग दे तो भारी वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। 
रणवीर सिंह >यादव, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस थाना शिवपुरी अब

नो एंट्री के समय प्रवेश रोकने के लिए कदम उठाएंगे
नो एंट्री रोकने के लिए बड़ौदी फॉरेस्ट नाके पर हाइट लिमिट पोल लगा था, इस बारे में पता लगाता हूं। दिन में नो एंट्री के समय ट्रक, डंपरों का प्रवेश रोकने के लिए कदम उठाएंगे। निर्धारित जगह पर हाइट लिमिट पोल फिर से लगाएंगे। 
यशवंत राठौर, सीएमओ, नपा 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!