शिवपुरी बीच सडक पर नशे मे धुत्त युवको की स्टूडेट के साथ अभद्रता, बाल पकडकर पीटा, पढिए मामला

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शहर के विष्णु मंदिर के सामने 4 युवकों ने नशे की हालत में एक किशोरी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, पीड़ित किशोरी को बचाने आई पुरानी शिवपुरी की एक युवती के बाल पकड़कर उसे भी सड़क पर घसीट दिया। बीच बाजार जब पब्लिक ने यह देखा तो विरोध करते हुए किशोरी को बचाया। पब्लिक ने एक युवक को दबोच लिया, जबकि बाकी 3 युवक मौके से फरार हो गए।

इस घटना पर गौर करें तो लगता है कि शिवपुरी में अब पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। मनचलों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बीच बाजार एक 17 साल की किशोरी के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की गई, और जब किशोरी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पूरे घटनाक्रम में सकारात्मक बात यह रही कि यह घटना भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई। अगर यह घटना किसी सुनसान क्षेत्र में होती, तो नशे में धुत ये युवक किशोरी के साथ कोई बड़ी वारदात कर सकते थे। युवकों पर नशे और सत्ता का इतना सुरूर था कि उन्होंने न सिर्फ किशोरी को पीटा, बल्कि उसे बचाने आई एक अन्य युवती के बाल पकड़कर उसे भी घसीट दिया। 

सत्ता का सुरूर इसलिए लिखा जा रहा है क्योंकि फिजिकल थाने में इन युवकों की काली करतूतों पर पर्दा डालने के लिए 3 सत्ताधारी पार्षद इनकी वकालत करने खड़े थे, लेकिन किशोरी और उसकी मां एफआईआर (FIR) दर्ज कराने पर अड़ी रहीं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन के एक नेता का रिश्तेदार है।

शिवपुरी समाचार डॉट कॉम से बातचीत में किशोरी की मां ने कहा, "मेरा पुलिस अधीक्षक (SP) मैम से निवेदन है कि ऐसे मनचले और शराबी युवकों का सरेआम जुलूस निकाला जाना चाहिए। अगर शहर में बेटियों के साथ बीच सड़क पर ऐसी घटनाएं होंगी, तो बेटियां घर से कैसे निकलेंगी और कैसे पढ़ेंगी? मेरी बेटी भी कोचिंग से लौट रही थी, तभी बीच सड़क पर उसके साथ यह वारदात हुई।

क्या है पूरा मामला
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र स्थित विष्णु मंदिर के सामने रविवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे एक कार में सवार चार मनचले युवकों ने एक छात्रा के साथ न सिर्फ बदतमीजी की, बल्कि उसे काफी दूर तक परेशान करने के बाद उसकी स्कूटी में कट मार दिया। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो चारों मनचले युवकों ने सरेराह छात्रा की चोटी पकड़कर उसे बेरहमी से पीटा। भीड़ ने जब यह देखा तो कुछ लोगों ने मारपीट कर रहे युवकों को रोकने और पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया, परंतु तीन युवक वहां से भागने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय छात्रा अपनी स्कूटी पर सवार होकर पुरानी शिवपुरी में अपनी एक दोस्त के यहां पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड की तरफ से कार (क्रमांक एमपी 33 जेडएच 2393) में सवार होकर आए चार लड़कों ने उसकी स्कूटी का पीछा करते हुए हॉर्न बजाकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। जब इतने पर भी उनका मन नहीं भरा, तो उन्होंने छात्रा की स्कूटी में कट मार दिया और उस पर अश्लील कमेंट करने लगे।

इसके बाद गुस्साई छात्रा ने विष्णु मंदिर के सामने अपनी स्कूटी रोककर लड़कों की इस हरकत का विरोध किया। इस पर कार सवार चारों लड़कों ने उतरकर छात्रा की चोटी पकड़ ली और सरेराह मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित छात्रा के साथ हो रही इस मारपीट को देखकर जब एक अन्य युवती बीच-बचाव करने आई, तो आरोपियों ने उसके साथ भी झूमाझटकी की।

विष्णु मंदिर क्षेत्र में मौजूद पब्लिक ने जब यह देखा, तो कुछ राहगीरों ने एक युवक को दबोच लिया, जबकि तीन युवक कार लेकर भाग निकले। पकड़े गए युवक की पहचान पुराना अमोला निवासी बृजेंद्र गुर्जर के रूप में हुई है। पब्लिक ने बृजेंद्र को पकड़कर फिजिकल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में बृजेंद्र ने अपने तीन फरार साथियों के नाम बृजमोहन गुर्जर, मोनू चंदेल और विक्रम बुंदेला बताए हैं। वारदात में प्रयुक्त कार विक्रम बुंदेला की बताई जा रही है।

पीड़िता की शिकायत पर चारों आरोपी युवकों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से फरार तीन अन्य आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल की गई कार की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
अविनाश राठौड़, टीआई, फिजिकल थाना

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!